
चंद्रपुर. कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अंततः विधायक सुभाष धोटे को नियुक्ति दी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को एक पत्र जारी कर इस नियुक्ति की सूचना दी है. गौरतलब है कि, पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद को लेकर विगत एक माह से यहां असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, पिछले दिनों हुए बाजार समितियों के चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन के आरोप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रकाश देवतले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर यह जिम्मेदारी विधायक सुभाष धोटे को सौंप दी थी, लेकिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बाद में इस नियुक्ति पर स्थगन आदेश देते हुए स्थिति जस की तस रखने के निर्देश जारी किए थे, तब से ही इस पत्र का हवाला देते हुए इस पद पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश देवतले अपना दावा जता रहे थे, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी भ्रम की स्थिति बनी हुई थी. अब एआईसीसी के इस नियुक्ति पत्र से जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद को लेकर बनी असमंजस की स्थिति दूर हो गयी है.



Total Users : 1946
Total views : 3808