www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 20 से अधिक लोगों की मौत,मृतकों में महाराष्ट्र के पर्यटक भी शामिल

जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 20 से अधिक लोगों की मौत,मृतकों में महाराष्ट्र के पर्यटक भी शामिल

Srinagar 22 April : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में 20 से अधिक पर्यटकों की मौत की खबर सामने आ रही है,जिनमें महाराष्ट्र के भी पर्यटकों का समावेश है.
कुल 6 से 7 आतंकियों ने यह हमला किया है. आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की. यह हमला पहलगाम के बैसरन घाटी में हुआ है. आतंकियों द्वारा पर्यटकों से उनका नाम पूछ पूछकर उनपर फायरिंग की है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इस हमले की खबर मिलते ही देश के गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए है.
आतंकियों की ओर से कमसे कम 50 राउंड फायर किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है. इस हमले के बाद केंद्र सरकार की ओर से इमरजेंसी नंबर जारी किया गया है. यह हमला महाराष्ट्र,तमिलनाडु, कर्नाटक और ओरिसा के पर्यटकों पर हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की निंदा की है. यह हमला पहलगाम के पास स्थित मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल पर हुआ है.
अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 9596777669 और 01932225870 जारी किए हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर भी 9419051940 जारी किया है.
श्रीनगर पुलिस ने भी इमरजेंसी नंबर 0194-2457543, 0194-2483651, 7006058623 जारी किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808