www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » बाघ के हमले में 3 महिलाओं की मौत, एक ही परिवार की 2 महिलाओं का समावेश, सिंदेवाही वन परिक्षेत्र की घटना

बाघ के हमले में 3 महिलाओं की मौत, एक ही परिवार की 2 महिलाओं का समावेश, सिंदेवाही वन परिक्षेत्र की घटना

Chandrapur 10 मई : जिले के सिंदेवाही वन परिक्षेत्र में बाघ के हमले में 3 महिलाओं की मौत हो गयी. एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.
यह दर्दनाक और क्रोधजनक घटनाएं सिंदेवाही वन परिक्षेत्र में डोंगरगांव तथा राम (माल)के पास हुई. एक ही दिन आए एक ही वन क्षेत्र में हुई उक्त दोनों घटनाओं के कारण परिसर में शोक की और वन विभाग को लेकर असंतोष लहर देखी जा रही है.
पहली घटना सिंदेवाही वन परिक्षेत्र के तहत डोंगरगांव के पास चारगांव बड़गे के कंपार्टमेंट नंबर 252 में हुई. जिसमें वंदना विनायक गजभिये ( 50) की मौत हुई. चारगांव बड़गे निवासी यह महिला सुबह 9 बजे तेंदू पत्ता इकट्ठा करने जंगल की ओर गई थीं, इसी समय घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया. वन्दनकी चीखें सुनकर आसपास मौजूद अन्य महिलाएं और पुरुष मदद के लिए दौड़े. लोगों की आवाज सुनकर बाघ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन हमले में वंदना गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच की. घायल वंदना को इलाज के लिए सिंदेवाही के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस बीच, इसी वन क्षेत्र के राम (माल) वन क्षेत्र में एक और हृदय विदारक घटना सामने आई. शुभांगी मनोज चौधरी (38), कांताबाई बुधा चौधरी (60) और रेखा शालिक शेंडे (48), सभी मेंढा माल निवासी महिलाएं अन्य महिलाओं और पुरुषों के साथ तेंदू पत्ता इकट्ठा करने के लिए गांव के पास जंगल में गए थे. दोपहर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान डोंगरगांव बीट कक्ष क्रमांक 1355 के मेंढा माल चक जंगल क्षेत्र में तीनों महिलाएं मृत पाई गईं. नागरिकों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, जांच शुरू की और तीनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिंदेवाही के ग्रामीण अस्पताल भेज दिया. मरने वाली तीन महिलाओं में एक ही परिवार की सास और बहू शामिल हैं. इस घटना से गांव में हाहाकार मच गया है.
उक्त दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की खबर तपरिसर में फैलते ही सिंदेवाही के ग्रामीण अस्पताल के बाहर नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई. जिससे वहां तनाव की स्थिति निर्माण हुई.
इन घटनाओं से सिंदेवाही वन क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल पैदा हो गया है, तथा तेंदू पत्ता इकट्ठा करने गए अन्य नागरिकों में भी दहशत फैल गई है. वन विभाग ने भी इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है और ग्रामीणों को तेंदूपत्ता संकलन के लिए अकेले जंगल मे नहीं जाने की सलाह दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808