जलभराव के लिए मनपा की लापरवाही ही जिम्मेदार : कक्कड़
चंद्रपुर : राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष राजीव कक्कड़ ने यहां आरोप लगाया कि, अत्यधिक बारिश के कारण शहर में जहांतहां निर्माण हुई जलभराव की स्थिति के लिए सर्वथा मनपा की अकार्यक्षमता ही जिम्मेदार है.
यहां एक पत्रपरिषद में उन्होंने कहा कि, मंगलवार को शहर में निर्माण हुई अभूतपूर्व स्थिति नालियों की साफसफाई के अभाव में ही हुईहै, लोग जलभराव के कारण घँटों तक घरों में कैद होकर रह गए थे, मनपा की इस लचर कार्यप्रणाली पर किसी का कोई नियंत्रण नहींहै. उन्होंने पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार से मांग करते हुए कहा कि, वे स्वयं मनपा की लापरवाही पर ध्यान दें.
उन्होंने कहा कि, महानगर पालिका बनने से तो यहां नगर पालिका ही बेहतर थी, कमसे कम उस वक्त शहर की साफसफाई पर विशेषध्यान दिया जाता था.
उन्होंने कहा कि, शहर में सुबह 8 बजे से ही मूसलाधार बारिश शुरू हुई थी, जो हर घंटे में तेज होती दिख रही थी, शहर की गलियां, सड़कें पानी से भर्ती जा रही थी, बावजूद इसके जिला प्रशासन ने स्कूलों को छुट्टी नहीं दी, जिससे छोटे छोटे छात्र छात्राओं को अपनेघर पहुंचने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि, मनपा ने शहर में नाले सफाई के जिन्हें ठेके दिए थे , उन्हीं सेपुनः नालों की सफाई करवाने की जरूरत है. ताकि ऐसी आपदा पुनः ना होने पाए. इस संदर्भ में मनपा ने गंभीरता से नहीं देखा तोउन्होने तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी. पत्रपरिषद में सुनील काले, संभाजी खेवले, कुमार पॉल, केतन जोरगेवार उपस्थित थे.



Total Users : 1946
Total views : 3808