Chandrapur. भारतीय जनता युवा मोर्चा के राजुरा स्थित पदाधिकारी सचिन डोहे के घर रविवार रात को हुई फायरिंग में उनकी पत्नी पूर्वाषा डोहे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, इस फायरिंग में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है.
इस घटना से राजुरा शहर में तनाव की स्थिति निर्माण हुई है. तनाव की बढ़ती स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने राजुरा शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी राजुर में दाखिल हुए है.
यह घटना राजुरा शहर के सोमनाथपुर परिसर में हुई, इसी परिसर में डोहे का मकान है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात 9 बजे के करीब अचानक डोहे के घर का दरवाजा किसी ने खटखटाया, यह दरवाजा डोहे की पत्नी पूर्वाषा ने खोला, लेकिन जैसे ही दरवाजा खोला गया, उनके पड़ोस में रहने वाला नल्ली नामक व्यक्ति भागता हुआ डोहे के घर मे दाखिल हुआ, उसके पीछे कोई व्यक्ति था, जिसने अचानक रिवाल्वर से फायर किया, इस बीच पड़ोसी नल्ली यकायक नीचे झुक गया और गोली सीधे पूर्वाषा के सीने में जा लगी, इस फायरिंग में नल्ली की कमर में भी गोली लगी. इस घटना की जानकारी शहर में फैलते ही खलबली मच गई. फायरिंग में घायल हुए दोनों को ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां पूर्वाषा को मृत घोषित किया गया. इस घटना से शहर में तनाव की स्थिति निर्माण हुई, देखते ही देखते लीगों की भीड़ अस्पताल के पास जमा होना शुरू हुआ, अतः अस्पताल के पास पुलिस का बंदोबस्त लगाया गया है.




Total Users : 1946
Total views : 3808