Pune. अमरावती पुलिस दल में सहायक पुलिस आयुक्त भरत गायकवाड़ ने पुणे में अपनी पत्नी और भतीजे की गोली मारकर हत्या की, हत्या के पश्चात उन्होंने उसी रिवाल्वर से स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
यह घटना पुणे के बानेर परिसर में सोमवार 24 जुलाई को तड़के 4 बजे के करीब हुई, जिससे सर्वत्र खलबली मच गई है. मृतकों में भरत गायकवाड़ समेत उनकी पत्नी मोनी तथा भतीजा दीपक गायकवाड़ का समावेश है. भरत गायकवाड़ अपनी पत्नी और 2 बच्चों समेत पुणे में रहते थे. शनिवार को ही वे अमरावती से पुणे पहुंचे थे. घटना की वजह अभी सामने नहीं आयी है, आगे की जांच पुणे पुलिस कर रही है.
Author: samruddharashtra
Post Views: 105



Total Users : 1946
Total views : 3808