Chandrapur 26 जुलाई : विदर्भ के चंद्रपुर और गड़चिरोली जिले में गुरुवार 27 जुलाई को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के नागपुर प्रादेशिक केंद्र द्वारा यह अलर्ट जारी किया गया है. इस अलर्ट के अनुसार दोनों जिलों में अधिकांश क्षेत्रों में अति भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है.
मौसम विभाग ने गुरुवार को भंडारा, गोंदिया, यवतमाल तथा नागपुर जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है. सप्ताह में हर तरफ अत्यधिक बारिश के कारण हुई परेशानी के बाद अब 26 और 27 जुलाई को विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस अनुमान के तहत रेड अलर्ट ज़ोन में 205 मिमी से अधिक तक की बारिश हो सकती है.

Author: samruddharashtra
Post Views: 31



Total Users : 1946
Total views : 3808