Nagpur : यहां के 2 युवा व्यापारियों की गोली मारकर हत्या कर उनके शव नदी में फेंकने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है. यह हत्या आर्थिक लेन देन के विवाद में किये जाने की प्राथमिक जानकारी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर शहर के 2 युवा व्यापारी कल शाम से लापता थे, इस संदर्भ में शहर के 2 अलग पुलिस थानों में उनके परिजनों द्वारा लापता की शिकायत दर्ज की गई थी. यह शिकायत सोनेगांव तथा बर्डी पुलिस में की गई थी, इस बीच आज दोनों लापता व्यापारियों के शव नागपुर – अमरावती मार्ग पर तलेगांव के पास नदी से बरामद किए गए. उक्त व्यापारियों का बुधवार को अपहरण कर बाद में उनकी गोली मारकर हत्या किए जाने की जानकारी सामने आ रही है
Author: samruddharashtra
Post Views: 45



Total Users : 1946
Total views : 3808