www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » इराई डैम का वाटर फ्लो किया गया कम, बाढ़ की बढ़ती गंभीरता देख निर्णय

इराई डैम का वाटर फ्लो किया गया कम, बाढ़ की बढ़ती गंभीरता देख निर्णय

Chandrapur 28 जुलाई : चंद्रपुर शहर में बाढ़ की बढ़ती गंभीर स्थिति को देखते हुए अब इराई बांध से छोड़े जाने वाले पानी का बहाव थोड़ा धीमा किया गया है. शुक्रवार रात 8 बजे की स्थिति के अनुसार अब इराई बांध के कुल 3 दरवाजें 0.25 मीटर से कम किये गए है.

वर्धा, वैनगंगा नदी को आयी बाढ़ से शहर की इराई और झरपट नदियों को भी बाढ़ आने से शहर की नदी किनारे बसी कई बस्तियां पानी मे डूब गई है. हालात यहां तक खराब है कि, बाढ़ में फंसे लोगों को नाव के सहारे बाहर निकालना पड़ रहा है. ऐसे में इराई बांध से निरंतर पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे हालात और गंभीर बनते जा रहे है.

ज्ञात रहें कि, इराई बांध के शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे 2 दरवाजें 0.25 मीटर से खोले गए थे, दोपहर को यह दरवाजें 0.50 मीटर किये गए, हालांकि शहर में भले ही दिनभर से बारिश थमी हो, लेकिन चारगांव बांध से छोड़े जाने वाले पानी से इराई बांध का जलस्तर निरंतर बढ़ता देख दोपहर 2 बजे इस बांध के 3 दरवाजें 1 मीटर से खोले गए थे.

इराई बांध से बड़े पैमाने पर छोड़े जा रहे पानी से इराई नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और नदी किनारे बसी कई बस्तियों में बाढ़ का पानी बड़े पैमाने पर फैल गया है, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों में भय और दहशत का वातावरण है. शहर की कई बस्तियों में बाढ़ की गंभीर बनती स्थिति और रात का समय ध्यान में रखते हुए अब महाजेनको ने जिला प्रशासन के निर्देश पर बांध से छोड़े जा रहे पानी का बहाव कम किया है.

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात 8 बजे से इस डैम के अब 3 गेट्स 0.75 मीटर से खुले है. जिनसे प्रति सेकंड 158.68 घन मीटर पानी का डिस्चार्ज जारी है. अब डैम में जलस्तर 206.900 मीटर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808