Chandrapur 31 जुलाई : विश्व बाघ दिवस के दिन ही एक बाघ की मौत होने की घटना अभी सुर्खियों में ही है कि, सोमवार को फिर एक बाघ की संदिग्ध रूप से मौत सामने आयी.
भद्रावती तहसील के ग्राम आष्टी ( काकड़े ) में सुबह एक बाघ का शव लोगों को नजर आया. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों की टीम घटनास्थल पर दाखिल हुई, मृत मादा बाघ करीब 5 वर्ष की बताई जा रही है. बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है. इस बाघ की मौत संभवतः खेतों के बाड़ में वन्य प्राणियों से सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट से होने की संभावना जताई जा रही है.
Author: samruddharashtra
Post Views: 26



Total Users : 1946
Total views : 3808