www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Uncategorized » बिहार में जातिगत जनगणना को हरी झंडी, हाई कोर्ट का फैसला, नीतीश सरकार की बड़ी जीत.

बिहार में जातिगत जनगणना को हरी झंडी, हाई कोर्ट का फैसला, नीतीश सरकार की बड़ी जीत.

Patna 1 अगस्त : पटना उच्च न्यायालय ने नीतीश सरकार को बड़ी राहत देते हुए राज्य में जातिगत जनगणना को सही करार देते हुए हरी झंडी दी है. कोर्ट ने जाति जनगणना के खिलाफ दायर सभीं याचिकाओं को खारिज कर दिया है.
उल्लेखनीय है कि, हाई कोर्ट ने दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 4 मई को जातिगत जनगणना पर अस्थायी रोक लगा दी थी. अब यह रोक हटाई गई है. हाई कोर्ट ने जातिगत जनगणना के खिलाफ दायर उन सभीं याचिकाओं पर बीते माह लगातार 5 दिन सुनवाई की थी, जिनमें यह कहा गया था कि, जनगणना के काम केंद्र सरकार का है, राज्य सरकार का नहीं. इस संदर्भ में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने 7 जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित रखा था. सभीं को कोर्ट के अंतिम फैसले की प्रतीक्षा थी.

गौरतलब है कि, नीतीश सरकार ने बिहार राज्य में पिछले वर्ष जातिगत जनगणना का काम शुरू कर दिया था, यह गणना 2 चरणों मे होने वाली थी, पहले चरण का काम जनवरी से मार्च के बीच पूर्ण किया गया था, दूसरे चरण का काम अप्रैल से शुरू होना था, लेकिन हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808