Chandrapur 3 जुलाई : एक महिला को बीच चौराहे पर अर्धनग्न कर मारपीट करने की क्रोधजनक घटना सामने आयी है. इस संदर्भ में पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ एट्रोसिटी के तहत मामला दर्ज किया है, लेकिन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है.
पीड़ित महिला ने यहां एक पत्रपरिषद में अपनी व्यथा स्पष्ट करते हुए चेतावनी दी है कि, पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर अगर आरोपियों को हिरासत में नहीं लिया तो वह जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने जहर खाकर खुदकुशी करेगी.
उसने बताया कि, वह ग्राम खांबाड़ा निवासी है. 31 अक्टूबर को वह गांव में ही दुष्कर्म की शिकार हुई थी, इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी, जिसके आधार पर पुलिस ने गांव के ही शेख उरफान के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
पीड़िता का कहना है कि, जबसे उसने दुष्कर्म के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की तबसे आरोपी के परिजन उसे शिकायत पीछे लेने के लिए निरंतर दबाव बना रहे है, नहीं मानने पर मारपीट पर उतर रहे है. इस बीच 22 जून को आरोपी के परिजनों ने गांव के चौराहे में सबके सामने उसे अर्धनग्न कर मारपीट की. फ़टे हुए कपड़ों के साथ ही उसने वरोरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने का प्रयास किया , लेकिन वहां तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक चवरे ने बजाय शिकायत दर्ज करने के, उसे ही बेइज्जत कर हकाल दिया.
पीड़िता का कहना है कि, वरोरा पुलिस स्टेशन से सहयोग नहीं मिलने पर उसने सीधे नागपुर जाकर विशेष पुलिस महानिरीक्षक के पास शिकायत की, उनके निर्देश पर वरोरा पुलिस ने अंततः 4 आरोपियों के खिलाफ 9 जुलाई को एट्रोसिटी के तहत मामला दर्ज किया, जिनमें शेख रिजवान, शेख मौसिम, शेख दानिश और शेख मोहम्मद का समावेश है.
पीड़िता का आरोप है कि, एट्रोसिटी का मामला दर्ज किए जाने को अभी एक माह का समय हो गया है, बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, उसका आरोप है कि, यह आरोपी वरोरा पुलिस स्टेशन के एपीआई चवरे के करीबी होने से वे आरोपियों को गिरफ्तार करने में आनाकानी कर रहे है. उसने कहा कि, उक्त आरोपियों से उसे जान का खतरा है. उसने कहा है कि, एक सप्ताह के भीतर अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने जहर पीकर खुदकुशी करेगी, इसके लिए सर्वथा आरोपी और उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे एपीआई जिम्मेदार रहेंगे.



Total Users : 1946
Total views : 3808