www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » भारी ठहाकों के बीच वडेटटीवार ने संभाला नेता प्रतिपक्ष का पदभार

भारी ठहाकों के बीच वडेटटीवार ने संभाला नेता प्रतिपक्ष का पदभार

Mumbai 3 जुलाई : महाराष्ट्र विधानसभा में नए नेता विपक्ष के रूप में नियुक्त किये गए कांग्रेसी विधायक विजय वडेटटीवार ने गुरुवार को सदन में उठ रहे भारी ठहाकों के बीच अपना पदभार संभाला.
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने जैसे ही वडेटटीवार के नाम का ऐलान किया, सदन में ठहाके गूंजने लगे. सभागार में एक छोर से ‘लौट आओ, लौट आओ’ के नारे भी सुनाई देने लगे, जिससे ठहाकों का आवाज और बढ़ गया. ततपश्चात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार स्वयं वडेटटीवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष के आसन तक ले गए. यह आसन गत एक माह से रिक्त पड़ा हुआ था. यह पद एक माह पहले तक राष्ट्रवादी कांग्रेस के अजित पवार के पास था, किंतु वे अपने कुछ समर्थित विधायकों के साथ अचानक शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हो गए थे, तबसे सभागार में यह पद रिक्त ही था. इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक किस्सा याद दिलाते हुए बताया कि, जब आर आर पाटिल नेता प्रतिपक्ष बने थे तब दिए गए भाषण में यह उल्लेख किया गया था कि, नेता प्रतिपक्ष ही भावी मुख्यमंत्री होता है. यह भी याद दिला दें कि, अजित पवार, नारायण राणे और राधाकृष्ण विखे पाटिल तीनों ऐसे समय में सरकार में शामिल हुए थे, जब वे नेता प्रतिपक्ष की सीट पर विराजमान थे. वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी सरकार में शामिल होने से पहले इस पद पर ही थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808