www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » नितिन देसाई खुदकुशी मामले में फाइनांस कंपनी के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नितिन देसाई खुदकुशी मामले में फाइनांस कंपनी के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Mumbai 4 अगस्त : हिंदी, मराठी फिल्मों के मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने अंततः एक फाइनांस कंपनी के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. देसाई की पत्नी नेहा देसाई की शिकायत के आधार पर खालापुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

नेहा देसाई ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार उनके पति नितिन ने अपनी एनडीज आर्ट कंपनी के लिए एडलवाइज एसेट रिकंस्ट्रक्शन ग्रुप के ईसीएल फाइनांस कंपनी की तरफ से वर्ष 2016 को 150 करोड़ का ऋण लिया था, बाद में पुनः 35 करोड़ का कर्ज लिया था. लेकिन कोरोनाकाल के बाद निर्माण हुई विपरीत परिस्थितियों के चलते इस कर्ज की किस्तें जमा करने में उनके पति को कठिनाइयां आने लगी थी. इस कर्ज की अदायगी के लिए फाइनांस कंपनी की ओर से कुछ लोग नितिन देसाई के पीछे लगे हुए थे, जिससे वे मानसिक रूप से तनाव से गुजर रहे थे. इसी तनाव के चलते उन्होंने खुदकुशी की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808