Chandrapur 6 अगस्त : चंद्रपुर के प्रशासनिक कार्यालय इमारत की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लगी है. यह आग फ़ूड एंड ड्रग्स कार्यालय को लगी है. रविवार को तड़के इस आग का पता उस वक्त चला जब, स्थानीय बस स्टैंड के ठीक सामने स्थित प्रशासनिक इमारत की दूसरी मंजिल से आग की लपटें और धुंवा बाहर निकल रहा था. आग की सूचना मिलते ही चंद्रपुर मनपा के दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास चल रहा था. आग की भीषणता देखते हुए प्रशासनिक इमारत के फ़ूड एंड ड्रग्स कार्यालय के भीतर का फर्नीचर, कागजात, कंप्यूटर आदि सामग्री जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है.
Author: samruddharashtra
Post Views: 22



Total Users : 1946
Total views : 3808