Mumbai 8 अगस्त : मुंबई में 26/11 की तर्ज पर एक दो दिनों में सिलसिलेवार आतंकी हमले होने वाले है, ऐसा धमकी भरा फोन मुंबई मंत्रालय के कंट्रोल रूम को प्राप्त हुआ, जिससे सरकारी यंत्रणा अलर्ट हो गयी है. पुलिस ने यह फोन करने वाले शख्स को तलाशने में सफलता अर्जित की है, इस संदर्भ में कांदिवली पुलिस ने 60 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान प्रकाश खेमानी के रूप में हुई है. इस आरोपी को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा.
ज्ञात रहे कि, मुंबई पुलिस को कुछ इसी तरह का एक फोन कॉल रविवार को भी आया था. फोन करने वाले ने मुंबई की लोकल ट्रेन में सिलसिलेवार ब्लास्ट की धमकी दी थी. इस संदर्भ में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को जूहू से गिरफ्तार किया था. बाद में पता चला था कि, इस शख्स ने शराब के नशे फोन किया था.
Author: samruddharashtra
Post Views: 29



Total Users : 1946
Total views : 3808