www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » नागपुर को शीघ्र ही मिलेगी 3 और वंदे भारत ट्रेनें .. हैदराबाद, पुणे, भोपाल का प्रस्ताव

नागपुर को शीघ्र ही मिलेगी 3 और वंदे भारत ट्रेनें .. हैदराबाद, पुणे, भोपाल का प्रस्ताव

Nagpur 9 अगस्त : देशभर में वंदे भारत ट्रेनों को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए अब नागपुर से 3 और नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने का प्रस्ताव भारतीय रेल के पास विचाराधीन है. रेलवे अधिकारियों ने ही एक अध्ययन रिपोर्ट के साथ यह प्रस्ताव भारतीय रेलवे के पास प्रेषित किया है. इस प्रस्ताव में नागपुर से हैदराबाद, नागपुर से पुणे और नागपुर से भोपाल तक 3 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने की बात शामिल की गई है. प्रस्ताव में कहा गया है कि, उक्त तीनों शहरों के लिए नागपुर से जाने वाले यात्रियों की संख्या काफ़ी है, इससे अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ होती है और यात्रियों को आरक्षण के अभाव में निजी बसों से यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ता है. भारतीय रेलवे ने अधिकारियों के इस प्रस्ताव पर सकारात्मकता दर्शायी है, अनुमान लगाया जा रहा है कि, उक्त तीनों शहरों के लिए नागपुर से शीघ्र ही 3 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू हो सकती है. गौरतलब है कि, नागपुर से फिलहाल बिलासपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू है, जबकि मुंबई से मडगांव, शिर्डी, अहमदाबाद और सोलापुर रूट पर फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808