www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » इराई नदी का पानी हुआ प्रदूषित, मनपा ने तत्काल रोकी जलापूर्ति, लाल-पीला हुआ पानी

इराई नदी का पानी हुआ प्रदूषित, मनपा ने तत्काल रोकी जलापूर्ति, लाल-पीला हुआ पानी

Chandrapur 10 अगस्त : शहर को पेयजल आपूर्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोतों में से एक इराई नदी का पानी यकायक प्रदूषित हुआ है, इस नदी के पानी का रंग बदलकर लाल, पीला नजर आ रहा है, जिससे मनपा ने तत्काल प्रभाव से शहर के अधिकांश हिस्से में जलापूर्ति को रोक दिया है.

यह पानी यकायक प्रदूषित कैसे हुआ इसको लेकर प्रश्नचिन्ह निर्माण हुए है. महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के स्थानीय अधिकारियों ने इराई नदी के पानी की जांच कर वहां से पानी के सैम्पल्स जांच हेतु जमा किये है. प्रदूषण नियंत्रण मंडल के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि, नदी में यह रसायनयुक्त पानी कहाँ से आया है, इस बारे में अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है, यह रसायनयुक्त पानी यकीनन किसी उद्योग से छोड़े गए पानी का नतीजा हो सकता है. यह पानी पीने के लिए कितना योग्य अथवा हानिकारक है, इस बारे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा, इसी वजह से इस पानी को दाताला स्थित इंटेक वेल से रामनगर के जलशुद्धिकरण केंद्र तक नहीं आने दिया गया है.
इराई नदी के जलप्रदूषण के लिए समीपवर्ती सीटीपीएस अर्थात महाजेनको का चंद्रपुर बिजलीघर जिम्मेदार होने की आशंका जताई जा रही है.
जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इस संदर्भ में जांच के निर्देश दिए है, उन्होंने कहा है कि, अगर इस प्रदूषण के लिए चंद्रपुर का बिजलीघर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, तब यह नहीं देखा जाएगा कि, वह सरकारी कंपनी है.
इस बीच चंद्रपुर शहर में आज गुरुवार को अधिकांश हिस्से में जलापूर्ति ठप रही, लोग सुबह कॉर्पोरेशन के नलों से पानी मिलने की प्रतीक्षा करते रहे लेकिन कई हिस्सों में नलों में पानी नहीं आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808