www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » नागपुर-मुंबई और पुणे रूट की कई ट्रेनें 2 दिनों के लिए रद्द, 14 और 15 अगस्त को रहेंगी बंद

नागपुर-मुंबई और पुणे रूट की कई ट्रेनें 2 दिनों के लिए रद्द, 14 और 15 अगस्त को रहेंगी बंद

Nagpur 12 अगस्त : मुंबई से नागपुर रूट पर 14 और 15 अगस्त को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इससे उक्त दिनों में यात्रा की तैयारी कर रहे सैंकड़ों यात्रियों को यात्रा रद्द करने की नौबत आने वाली है. दोनों रूट पर की कई गाड़ियों को डायवर्ट भी किया गया है.

रेलवे सूत्रों के अनुसार भुसावल से मनमाड के बीच तीसरी रेल पटरी बिछाने का काम चल रहा है. दोनों स्टेशनों के बीच 183 किमी की दूरी में भुसावल से पाचोरा के बीच 71 किमी तक नई रेल पटरी बिछाने का काम पूर्ण हुआ है, शेष पाचोरा और मनमाड स्टेशनों के बीच 112 किमी पर अब यह पटरी बिछाने का काम 14 अगस्त से सुबह 11 बजे शुरू किया जा रहा है, जो 15 अगस्त के दोपहर 3 बजे तक खत्म किये जाने का अनुमान है. इसी काम के मद्देनजर मध्य रेलवे ने मुंबई-नागपुर रूट पर की कई गाड़ियों को 14 और 15 अगस्त के लिए रद्द कर दिया है.

जो ट्रेनें रद्द की गई है उनमें, मुंबई-नागपुर सेवाग्राम , पुणे-नागपुर एक्सप्रेस, देवलाली-भुसावल एक्सप्रेस, सीएसएमटी – साई नगर वंदे भारत, इगतपुरी-भुसावल मेमू, सीएसएमटी- जालना जनशताब्दी, पुणे-जबलपुर, दादर-गोरखपुर, मुंबई-आदिलाबाद, पनवेल-रीवा, मुंबई-नांदेड़, मुंबई-सिकंदराबाद देवगिरी, कोल्हापुर-गोंदिया महाराष्ट्र, एलटीटी-नांदेड़, पुणे-भुसावल आदि का समावेश है. उक्त सभीं गाड़ियों की अप और डाउन सेवा 2 दिन बंद रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808