www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » लाइफ & साइंस » चांद के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान 3, प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ लैंडर

चांद के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान 3, प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ लैंडर

New Delhi 17 अगस्त : चांद पर उतरने के भारत के मिशन को गुरुवार को एक और सफलता प्राप्त हुई, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ा गया चंद्रयान 3 अब चांद की धरती से बेहद करीब पहुंच गया है, इस बीच गुरुवार को इस चंद्रयान के प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर सफलतापूर्वक अलग हो गया है. अब यह चंद्रयान 3 चांद की सतह से सिर्फ 150 किमी की दूरी तक पहुंच गया है. अब इस यान के लैंडर की चांद की धरती पर उतरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है. इसरो ने हाल ही में इसकी औपचारिक घोषणा की है.

चंद्रयान 3 ने बीते 14 जुलाई को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी, 5 अगस्त को इस चंद्रयान ने चांद की कक्षा में प्रवेश कर लिया था. ततपश्चात चंद्रयान ने 6, 9 और 14 अगस्त को चांद के विभिन्न ऑर्बिट में प्रवेश कर अब यह मुकाम हासिल किया है. अब सबकी निगाहें 23 अगस्त पर लगी हुई है, जिस दिन चंद्रयान चांद की सतह पर कदम रखने वाला है, अगर चंद्रयान चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करता है तो वह दिन भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा, और भारत इतिहास रच देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808