Nagpur 17 अगस्त : मुंबई -नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में थर्ड एसी के कोच घटाकर स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाने का निर्णय मध्य रेलवे ने लिया है. ट्रेन संरचना में यह परिवर्तन 22 नवंबर से लागू किया जाएगा. त्योहारों के सीजन में आम यात्रियों की सुविधा के लिए यह परिवर्तन किया गया है.
रेलवे सूत्रों के अनुसार सीएसएमटी से नागपुर 12289 और नागपुर से सीएसएमटी 12290 दुरंतो एक्सप्रेस में वर्तमान में कुल 23 कोच है, जिनमें थर्ड एसी के 15, सेकंड एसी के 3, फर्स्ट एसी का 1, सेकंड स्लीपर के 2 और सेकंड पावर कार के 2 कोच है.
22 नवंबर से इस संरचना में परिवर्तन कर 3 एसी के कोच 15 से घटाकर 11 कर दिए जाएंगे तथा सेकंड स्लीपर के कोच 2 से बढ़ाकर 6 करने का निर्णय लिया गया है. अन्य कोच यथावत रहेंगे. कुल कोच की संख्या भी 23 ही रहेगी.
Author: samruddharashtra
Post Views: 39



Total Users : 1946
Total views : 3808