www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » E-Paper » सना खान की मदद से हनी ट्रैप गिरोह चलाता था पप्पू साहू, कई व्यापारी और नेताओं को किया गया ब्लैकमेलिंग

सना खान की मदद से हनी ट्रैप गिरोह चलाता था पप्पू साहू, कई व्यापारी और नेताओं को किया गया ब्लैकमेलिंग

Nagpur 21 अगस्त : भाजपा अल्पसंख्यक सेल की पदाधिकारी सना खान हत्याकांड में रोज नए नए खुलासे हो रहे है. लापता होने के 20 दिनों के बाद भी पुलिस सना का शव तलाशने में सफल नहीं हुई हो, लेकिन अब इस हत्याकांड में ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. 

इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी, सना का बिजनेस पार्टनर अमित उर्फ पप्पू साहू हनी ट्रैप का एक गिरोह चलाता था, इसके लिए सना की मदद ली जाती थी, हनी ट्रैप के लिए नागपुर और जबलपुर के रसूखदार व्यापारियों और नेताओं को निशाना बनाकर उनके अश्लील फोटोज और वीडियो बनाते हुए उन्हें ब्लैकमेल कर बड़े पैमाने पर अवैध धन उगाही की जा रही थी.

बताया जाता है कि, पप्पू साहू के इस हनी ट्रैप गिरोह के जाल में नागपुर और जबलपुर के कई व्यापारी और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां फंस चुकी थी और वे ब्लैकमेलिंग के शिकार हुए थे.

प्राप्त जानकारी के आधार पर नागपुर के मानकापुर पुलिस ने अब इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सना की हत्या के साथ ही सेक्सटॉर्शन समेत ब्लैकमेलिंग का भी मामला दर्ज किया है.

यह भी बताया जा रहा है कि, आरोपी पप्पू साहू ने धोखे से सना की भी कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाये थे, जिसके आधार पर वह सना को भी ब्लैकमेल कर उससे हनी ट्रैप के तहत व्यापारियों के पास भेजता था, बाद में उनकी तस्वीरें बनाकर धन उगाही करता था. पप्पू के इस जाल में नागपुर की कई जानी मानी हस्तियां फंसी होने का अंदेशा है.

स्मरण रहे कि, सना खान जबलपुर में पप्पू साहू से मिलने नागपुर से रवाना हुई थी, लेकिन 2 अगस्त के बाद से वह लापता हो गयी है. पुलिस ने इस मामले में पप्पू साहू समेत अन्य 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान पप्पू ने सना की हत्या किए जाने की बात स्वीकारते हुए उसके शव को जबलपुर के पास हिरन नदी में फेंके जाने की बात पुलिस के सामने कबूली है. पप्पू के बयान के बाद पुलिस ने 2 सप्ताह तक सना का शव तलाशने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. इस मामले में अब आगे क्या नए मोड़ सामने आते है, इस ओर ही सबकी निगाहें लगी हुई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808