www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » डांस के लिए इंकार किया तो चाकू से हमला कर दिया, पड़ोसी पति – पत्नी घायल

डांस के लिए इंकार किया तो चाकू से हमला कर दिया, पड़ोसी पति – पत्नी घायल

Nagpur 21 अगस्त : बेटे के नामकरण समारोह में डांस करने के लिए इंकार किए जाने पर एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी दंपति पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. यह अजीबोगरीब घटना रविवार 20 अगस्त की रात नागपुर में हुडकेश्वर पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम खरसोली में हुई. इस संदर्भ में पुलिस ने सुभाष पाटिल (45) के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

सूत्रों के अनुसार सुभाष के यहां नामकरण समारोह था, इस कार्यक्रम में साथ में डांस करने के लिए वह अपने पड़ोसी दंपति से आग्रह कर रहा था, लेकिन वे डांस के लिए तैयार नहीं हुए. इस बात से नाराज होकर सुभाष ने पड़ोसी दंपति पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में घायल पड़ोसी सुखदेव और उनकी पत्नी रेखा को घायल अवस्था में अस्पताल में भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808