New Delhi 24 अगस्त : आगामी वर्ष 2024 से छात्रों को अब साल में 2 बार बोर्ड की परीक्षा देनी होगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देश में नई शिक्षा नीति को जारी करते हुए यह निर्णय घोषित किया. इस शिक्षा नीति के साथ ही स्कूली शिक्षा के लिए नया पाठ्यक्रम ढांचा भी लॉन्च किया गया है.
नई नीति के अनुसार एक शैक्षिक सत्र में अब 2 बार बोर्ड की एग्जाम होगी और छात्रों को सर्वोत्तम स्कोर बनाने का अवसर दिया जाएगा. नई शिक्षा नीति में 10+2 फॉर्मेट को रद्द कर उसके स्थान पर 5+3+3+4 का फॉर्मेट लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. इस फॉर्मेट के तहत शुरू के 5 वर्ष प्री प्राइमरी और प्राइमरी के, बाद के 3 वर्ष कक्षा 6 से 8, बाद के 3 वर्ष कक्षा 9 से 11 और बाद के 4 वर्ष महाविद्यालयीन शिक्षा से संबंधित होंगे.
Author: samruddharashtra
Post Views: 23



Total Users : 1946
Total views : 3808