www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » E-Paper » नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन पूर्ण, अब प्रतीक्षा ट्रेन की.

नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन पूर्ण, अब प्रतीक्षा ट्रेन की.

Nagpur 25 अगस्त : देशभर में वंदे भारत ट्रेनों को यात्रियों का मिल रहा बंपर रिस्पांस देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर में 10 अन्य रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों को शुरू करने का निर्णय लिया हैं, इनमें से एक ट्रेन नागपुर से सिकंदराबाद के बीच चलाई जाने वाली हैं. इस ट्रेन का ट्रायल रन हाल ही में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया हैं, अब यात्रियों को नागपुर-सिकंदराबाद रूट पर वंदे भारत ट्रेन के औपचारिक रूप से शुरू होने की प्रतीक्षा हैं. 

वंदे भारत ट्रेनों को देशभर में यात्रियों का बंपर रिस्पांस मिल रहा हैं. यात्रियों के इस रिस्पांस को देखकर ही भारतीय रेलवे ने देश में पुनः 10 रूटों पर इस ट्रेन के चलाने का निर्णय लिया हैं, जिनमें दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद से नागपुर रूट पर भी वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने का प्लान हैं. इस रूट पर हाल ही में 130 किमी प्रति घंटा रफ्तार से ट्रेन के परिचालन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया हैं. अब यात्रियों की निगाहें नागपुर-सिकंदराबाद रूट पर प्रत्यक्ष रूप से वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ की ओर लगी हुई हैं. इस ट्रेन से नागपुर से सिकंदराबाद की दूरी वर्तमान समय से कमसे कम 2 घंटे कम होने वाली हैं. फिलहाल इस रूट पर दौड़ने वाली अन्य ट्रेनों को 10 से 12 घंटे लगते हैं, मगर वंदे भारत ट्रेन सिर्फ 7 घंटे में दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी पूर्ण कर पाएगी.

उल्लेखनीय है कि, देश में 10 और रूटों पर जहां वंदे भारत ट्रेनों को क्षुरु करने की भारतीय रेलवे की तैयारी हैं उनमें दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद-नागपुर रूट के अलावा काचीगुडा-यशवंतपुर (बेंगलुरु), सिकंदराबाद-पुणे और विजयवाड़ा-चेन्नई का भी समावेश हैं.
प्रस्तावित नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत ट्रेन को फिलहाल बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियाल, रामगुंडम और काजीपेट स्टेशनों पर स्टॉपेज तय किये गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808