www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » E-Paper » वर्धा-नांदेड़ नई रेल लाइन पर पहला स्टेशन तैयार, कुल 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण

वर्धा-नांदेड़ नई रेल लाइन पर पहला स्टेशन तैयार, कुल 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण

Nagpur 26 अगस्त : बहुप्रतीक्षित वर्धा – नांदेड़ नई रेल लाइन का कुल 45 प्रतिशत काम पूर्ण होने के साथ ही वर्धा से नांदेड़ के बीच पहला रेलवे स्टेशन भी अब बनकर तैयार हो गया हैं. यह स्टेशन वर्धा से 15 किमी दूर देवली में बना हैं, इस स्टेशन को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के तहत कार्यान्वित किया गया हैं.

वर्धा-नांदेड़ नई लाइन कुल 284.65 किमी की हैं, इस नए रेलमार्ग पर कुल 27 स्टेशन हैं. इस नई रेल परियोजना की कुल लागत 3445.48 करोड़ हैं.
इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण- 2139 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण प्रस्तावित हैं, जिनमें से 1912 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण काम अर्थात 90 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका हैं. सिर्फ 227 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण शेष हैं. वर्तमान वित्तीय वर्ष में इस नए रेलमार्ग पर 38.61 किमी का काम पूर्ण होने का अनुमान हैं, जिसके तहत वर्धा से देवली, भिड़ी और कलंब स्टेशन कार्यान्वित किए जाएंगे. देवली स्टेशन कार्यान्वित हो चुका हैं. इस नए रेलमार्ग के लिए आवश्यक खर्च का 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार तथा 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार उठा रही हैं.
रेलवे सूत्रों के अनुसार इस 4रेलमार्ग पर 35 बड़े तथा 79 छोटे पुल बन चुके हैं.

इस नई लाइन के पूरा होने से विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों, मुख्य रूप से वर्धा, यवतमाल, वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ जैसे 5 जिलों के बीच रेल कनेक्टिविटी में सुधार और इन क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद की जा रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808