Chandrapur 26 अगस्त : दुर्गापुर पुलिस स्टेशन में कार्यरत सहायक फौजदार नरेश विट्ठलराव शेरकी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी शेरकी ने एक मामले में आरोपी के मित्र के खिलाफ मामला दर्ज ना करने के काम के लिए 70 हजार की रिश्वत मांगी थी. इतनी बड़ी रक्कम देना असंभव होने से शिकायतकर्ता ने शुरू में 50 हजार देने की बात स्वीकार की, बाद में 20 हजार देना तय हुआ था. इस बीच शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में शिकायत दर्ज की. प्राप्त शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी नरेश शेरकी को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया.
Author: samruddharashtra
Post Views: 25



Total Users : 1946
Total views : 3808