www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » समृद्धि महामार्ग पर एक और दुर्घटना, महिला डॉक्टर की मौत

समृद्धि महामार्ग पर एक और दुर्घटना, महिला डॉक्टर की मौत

Wardha 27 अगस्त : नित नई दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे समृद्धि महामार्ग पर एक और दुर्घटना में एक महिला डॉक्टर की मौत हो गयी, जबकि उसका डॉक्टर पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दुर्घटना शुक्रवार की रात केलझर के पास हुई.

दुर्घटना में मृत डॉ. नूतन बेदी (60) कानपुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज में विभाग प्रमुख थी. वह अपने पुत्र डॉ. गौतम बेदी के साथ कार से नागपुर से वर्धा आ रहे थे. नागपुर से वर्धा की दूरी ज्यादा नहीं है, यह दूरी तय करने के लिए उन्होंने समृद्धि महामार्ग का चयन किया. इस बीच केलझर से येलाकेली के बीच कार चालक डॉ गौतम बेदी का कार से संतुलन हट गया और कार डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई. बताया जाता हैं कि, कार तेज गति से जा रही थी और डिवाडर से टकराने के बाद तीन बार पलट गई. इस दुर्घटना में डॉ नूतन बेदी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा डॉ गौतम बेदी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें उपचारार्थ सावंगी के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती किया गया हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808