Jabalpur 31 अगस्त : काफी मशक्कत के बाद भी लापता सना खान का शव ढूंढने में नाकाम रही पुलिस ने अब सना खान का शव ढूंढकर देने वाले को एक लाख रुपये इमाम देने का ऐलान किया हैं.
इस बीच नागपुर पुलिस ने सना खान का शव तलाशने के लिए फिर से एक बार तलाशी अभियान शुरू कर दिया हैं. पुलिस ने जबलपुर में हिरन नदी में यह अभियान प्रारंभ किया हैं. इस अभियान को पुलिस ने पिछले कुछ दिनों पूर्व ही थक हार कर स्थगित कर दिया था.
ज्ञात रहे कि, भाजपा अल्पसंख्यक सेल की पदाधिकारी सना खान 1 अगस्त से लापता हैं. वह अपने बिजनेस पार्टनर अमित उर्फ पप्पू साहू से मिलने नागपुर से जबलपुर गयी थी. इस बीच पुलिस ने पप्पू साहू को सना की हत्या किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं. पप्पू ने सना की हत्या की पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति भी की हैं, हत्या के बाद सना का शव हिरन नदी में फेंके जाने की बात भी पप्पू ने पुलिस को बताई थी. पुलिस ने कई दिनों तक सना का शव ढूंढ निकालने के लिए हिरन नदी में तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन पुलिस शव ढूंढने में नाकाम रही थी.
यह भी उल्लेखनीय हैं कि, इस मामले में पुलिस पप्पू समेत 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी हैं, साथ ही इस मामले में मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर-तेंदूखेड़ा के कांग्रेस विधायक संजय शर्मा से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी हैं.



Total Users : 1946
Total views : 3808