New Delhi 1 सितंबर : वन नेशन-वन इलेक्शन की सर्वत्र चर्चा चल ही रही हैं कि, केंद्र सरकार ने इस दिशा में अपना पहला कदम रखते हुए वन नेशन-वन इलेक्शन पर विचार विमर्श करने हेतु एक समिति का गठन कर लिया हैं. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में यह समिति बनेगी.
उल्लेखनीय हैं कि, सरकार ने गुरुवार को संसद का विशेष सत्र बुलाने का अपना निर्णय घोषित किया, 18 से 22 सितंबर तक यह सत्र रहेगा, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गयी थी. अचानक यह सत्र क्यों बुलाया गया, इसे लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे. विपक्षी दलों द्वारा संयुक्त रूप से बनाये गए इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में चल ही रही थी कि, सरकार द्वारा संसद के विशेष सत्र को बुलाये जाने से विपक्षी दलों के तमाम नेता भी असमंजस में पड़ गए थे.
बुलाये गए संसद के विशेष सत्र में वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पेश किया जा सकता हैं, ऐसी चर्चा भी जोर पकड़ने लगी थी.
इस बीच ही केंद्र सरकार ने वन नेशन-वन इलेक्शन पर एक समिति का एलान किया, जिससे अब इस चर्चा को और अधिक हवा मिल गयी हैं. यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि, देश में दिसंबर में ही लोकसभा के साथ ही विधानसभा के भी चुनाव लिए जा सकते हैं.



Total Users : 1946
Total views : 3808