Jalna 1 सितंबर : समीपवर्ती सराटी गांव में पिछले 4 दिनों से मराठा समाज को आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन ने शुक्रवार को हिंसक मोड़ ले लिया. आंदोलनकारियों पर पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया बाद में हवा में फायरिंग भी की. बताया जाता हैं कि, आंदोलनकारियों की ओर से किसी ने पुलिस पर पथराव शुरू किया, उसके बाद इस आंदोलन ने हिंसक मोड़ ले लिया.
पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर हैं. आंदोलन के बाद धुले-सोलापुर हाइवे पर आगजनी की भी खबर हैं जिसमें कई वाहन आग की भेंट चढ़ गए हैं.
विगत 28 अगस्त से कुछ आंदोलनकारी मराठा समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर अनशन कर रहे थे, पुलिस ने शुक्रवार को आंदोलनकारियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया और इस आंदोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया.
Author: samruddharashtra
Post Views: 20



Total Users : 1946
Total views : 3808