www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » बल्लारपुर से बरामद बाघ के शावक की तबियत अब भी नाजुक, खाना-पीना छोड़ दिया

बल्लारपुर से बरामद बाघ के शावक की तबियत अब भी नाजुक, खाना-पीना छोड़ दिया

Chandrapur 8 सितंबर : वन विभाग के बल्लारपुर वन परिक्षेत्र से जीवित बरामद बाघ के शावक की तबियत अब भी नाजुक बनी हुई हैं. इस शावक को जबसे उपचार केंद्र में लाया गया हैं, उसने अभी कुछ भी खाया नहीं हैं और न ही उसने पानी का सेवन किया हैं. जीवित शावक की पल पल नाजुक बनती तबियत को देखते हुए उसे अब नागपुर में एडवांस केअर सेंटर में शिफ्ट करने का निर्णय लेने की बात वन विभाग के मुख्य वनसंरक्षक जितेंद्र रामगावकर ने कही हैं.

इस बीच शावकों से बिछड़ चुकी मादा बाघ की तलाश करने के लिए वन विभाग के कर्मी कलमना के जंगल में चप्पा चप्पा छानने में लगे हुए हैं. जंगल में मादा बाघ का लोकेशन ट्रेस करने में यह कर्मचारी जुटे हुए है. जंगल में कैमरा ट्रैप की संख्या भी अब बढ़ाकर 30 कर दी गयी हैं. वन अधिकारियों को उम्मीद हैं कि, अगर मादा बाघ जीवित हैं तो, वह बिछड़ चुके शावकों की तलाश में यकीनन जंगल में घूमती नजर आ सकती हैं. वन अधिकारियों का अंदाजा हैं कि, इस मादा बाघ की एक्टिविटी रात के समय और बढ़ सकती हैं, यही वजह हैं कि, वन कर्मियों को रात को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.

,उल्लेखनीय हैं कि, वन विभाग के बल्लारपुर वनपरिक्षेत्र के कलमना उपक्षेत्र के कम्पार्टमेंट क्रमांक 572 में गश्त डाल रहे वन कर्मियों को बाघ के 2 शावक मृत तथा एक शावक गंभीर अवस्था में पाए गए थे. वन कर्मियों ने जीवित बाघ शावक को तुरंत रेस्क्यू कर उसे उपचार हेतु ताडोबा अंधारी अभयारण्य के वन्यजीव उपचार केंद्र में शिफ्ट कर दिया था, जबकि दोनों मृतक शावकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. जबसे जीवित बाघ शावक को रेस्क्यू सेंटर में लाया जा चुका है, तबसे उसने कुछ भी नहीं खाया हैं, और ना ही उसने पानी का सेवन किया है. कुछ भी नहीं खाने से इस शावक की तबियत पल पल नाजुक बनती जा रही हैं, अगर यही स्थिति रही तो शनिवार को इस सहायक को एडवांस उपचार के लिए नागपुर रवाना करने का निर्णय वन अधिकारियों ने लिया हैं. शावकों से बिछड़ चुकी मादा बाघ के साथ किसी अनहोनी की आशंका को लेकर भी वन विभाग चिंतित हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808