www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » चंद्रपुर जिले में एक और बाघ की मौत, एक ही सप्ताह में शावकों समेत 4 मृत

चंद्रपुर जिले में एक और बाघ की मौत, एक ही सप्ताह में शावकों समेत 4 मृत

Chandrapur 12 सितंबर : जिले में बाघों की मौत का दुष्चक्र थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं. बल्लारपुर वन परिक्षेत्र में 3 बाघों की अकारण मौत की घटना अभी सुर्खियों में ही हैं कि,मंगलवार को जिले में एक और बाघ की मौत की घटना सामने आई हैं. 

पोंभुरणा वनपरिक्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम फिस्कुटी में मंगलवार 12 सितंबर को सुबह 8 बजे के करीब एक खेत में एक वयस्क बाघ मृत अवस्था में पाया गया.
सुबह खेत में काम करने पहुंचे किसान और खेतिहर मजदूरों को यह बाघ मृत अवस्था में पाया गया, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पों भुरणा के वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी. वन अधिकारी, कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. यह बाघ करीब 3 वर्ष आयु की मादा होने की जानकारी अधिकारियों ने दी. बाघ की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ हैं.
उल्लेखनीय है कि, इसी सप्ताह बल्लारपुर वन परिक्षेत्र के कलमना उपक्षेत्र में बाघ के 2 शावक मृत पाए गए थे जबकि वहीं एक शावक अत्यवस्थ अवस्था में देखा गया था. वन कर्मियों ने इस जीवित शावक को उपचारार्थ ताडोबा के वन्यजीव उपचार केंद्र में शिफ्ट किया था, किंतु वन अधिकारी, कर्मचारी इस शावक को बचाने में सफल नहीं हुए थे. इस तीसरे शावक ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया था. उक्त शावकों की मां का अभी तक कहीं पता नहीं चल सका हैं. वन कर्मी अभी भी इस मादा बाघ की सरगर्मी से तलाश कर रहे हैं, वन कर्मियों को इस मादा बाघ के साथ कहीं किसी आ होनी या अप्रिय घटना होने की आशंका हैं. एक साथ तीन बाघ शावकों की मौत से वन विभाग अभी सदमे से बाहर नहीं निकला था कि, मंगलवार को पुनः एक वयस्क बाघ को मृतावस्था में देखा गया हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808