Nagpur 14 सितंबर : विदर्भ के अधिकांश जिलों में 14 से 17 सितंबर तक बारिश का कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट जारी किया गया हैं.
मौसम विज्ञान विभाग के नागपुर प्रादेशिक कार्यालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार विदर्भ के अगले तीन से चार दिन झमाझम बारिश के हो सकते हैं.
मौसम विभाग के अनुसार भंडारा, गोंदिया और गड़चिरोली जिलों में 14 सितंबर को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं. जबकि 15 सितंबर को नागपुर, वर्धा और अमरावती जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट हैं. 16 सितंबर को अमरावती, अकोला, बुलढाणा, वाशिम जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट होगा, तो 17 सितंबर को पुनः यवतमाल, बुलढाना और वाशिम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट दर्शाया गया हैं. विदर्भ के चंद्रपुर समेत शेष अन्य जिलों में 14 से 17 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट दर्शाया गया हैं. इस बीच गुरुवार 14 सितंबर को चंद्रपुर जिले के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही कभी धुँवाधार तो कभी झमाझम बारिश दस्तक दे रही है. इस बारिश से जिले के कई शहर पानी पानी हुए हैं. येलो अलर्ट के बावजूद भी हो रही तेज बारिश ने चंद्रपुर जिले का जनजीवन प्रभावित हुआ हैं.



Total Users : 1946
Total views : 3808