www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » 15 और 16 सितंबर को चंद्रपुर-गड़चिरोली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इराई डैम के सातों गेट ओपन

15 और 16 सितंबर को चंद्रपुर-गड़चिरोली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इराई डैम के सातों गेट ओपन

Chandrapur 14 सितंबर : चंद्रपुर और गड़चिरोली जिलों में शुक्रवार 15 और शनिवार 16 सितंबर को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं. जिला दोनों जिला प्रशासन ने इस संदर्भ में सतर्कता की चेतावनी जारी की हैं. इस बीच चंद्रपुर शहर के समीप स्थित इराई डैम के सातों दरवाजे 0.50 मीटर से खोले गए हैं. 14 सितंबर शाम तक इस बांध के 5 दरवाजें खोले गए थे, लेकिन बांध के जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के बाद शाम साढ़े 6 बजे इस बांध के 2 और 7 क्रमांक के गेट भी ओपन कर दिए गए हैं, अब इस डैम के सातों दरवाजें खुल चुके है. 

मौसम विज्ञान विभाग के नागपुर प्रादेशिक कार्यालय द्वारा 14 सितंबर को देर शाम जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 15 और 16 सितंबर को चंद्रपुर और गड़चिरोली जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा. गोंदिया और भंडारा जिलों में 15 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट होगा. इस अलर्ट के अनुसार उपरोक्त जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम जबकि कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ भारी से अतिभारी वर्षा की संभावना हैं.
ज्ञात रहे कि, गत तीन दिनों से चंद्रपुर जिले में हल्की से मध्यम रूप से हो रही बारिश के बाद अब जिले में बारिश ने इस मौसम की औसत बारिश की तुलना में 82 प्रतिशत का कोटा पूर्ण किया हैं.
गुरुवार को भी जिले के अधिकांश हिस्सों में तड़के सुबह से दोपहर बाद तक झमाझम बारिश हुई, जिससे जिले का जनजीवन प्रभावित रहा.
गौरतलब हैं कि, जिले में 1 जून से 30 सितंबर तक औसतन 1207 मिमी बारिश आंकी गयी है, इस मौसम में 14 सितंबर तक जिले में 82 प्रतिशत के हिसाब से 985 मिमी बारिश हो चुकी हैं. अभी सितंबर माह का एक और पखवाड़ा बाकी हैं, उम्मीद की जा रही हैं कि, इस वर्ष भी जिले में पूरे मौसम में शत प्रतिशत से अधिक बारिश हो सकती हैं.
जिले में अब तक हुई बारिश के अनुसार सर्वाधिक बारिश सावली और मूल तहसील में दर्ज की जा चुकी है, दोनों तहसीलों में बारिश ने इस मौसम का अपना कोटा पूर्ण कर अपनी शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कर ली हैं. उक्त तहसीलों में एक मौसम में 1164 मिमी औसत बारिश आंकी गयी है, और यहां अब तक 1250 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी हैं. पोंभुरना तहसील भी बारिश का अपना शत प्रतिशत कोटा पूर्ण करने की कगार पर हैं. इस तहसील में औसत बारिश 1185 मिमी की तुलना में 1180 मिमी बारिश हो चुकी हैं. उक्त क्षेत्र धान की फसल के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता हैं.
जिले के चंद्रपुर, बल्लारपुर, चिमूर, ब्रम्हपुरी, नागभीड़, कोरपना तहसीलों में भी अब तक की संतोषजनक बारिश रही हैं. उक्त तहसीलों में अभी औसत की तुलना में 80 से 85 प्रतिशत बारिश दर्ज की जा चुकी हैं. गोंड़पिपरी, सिंदेवाही, जिवती तहसीलों में औसत के हिसाब से 75 प्रतिशत के करीब बारिश हुई हैं.
जिले में अब तक सबसे कम बारिश भद्रावती और वरोरा तहसीलों में देखने मिली हैं. यहां औसत के अनुपात में अभी 60 से 65 प्रतिशत ही बारिश दर्ज की जा चुकी हैं. उल्लेखनीय हैं कि, वरोरा और भद्रावती तहसीलों को सोयाबीन और कपास की फसल के लिए जाना जाता हैं.

जलाशयों की स्थिति बेहतर
जिले में अब तक हुई बारिश के बाद जिले के सभीं 10 जलाशयों की स्थिति भी संतोषजनक बन गयी हैं. इनमें से 6 जलाशय शतप्रतिशत भर चुके है, जो जलाशय पूर्णतः भर चुके हैं, उनमें असोलमेंढा, नलेश्वर, अमलनाला, लभानसराड, पकडीगुड्डम और डोंगरगांव का समावेश है. इराई बांध 95 प्रतिशत भर चुका हैं, घोडाझरी 85 प्रतिशत, चंदई 98, चारगांव तालाब 95 प्रतिशत भर चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808