Chandrapur 20 अक्टूबर : जिले में वन्यजीवों के हमलों में बेगुनाह ग्रमीणों और किसानों की मौत का सिलसिला बदस्तूर जारी है, जिले में मूल के पास एक और किसान की गुरुवार को बाघ के हमले में मौत हो गयी. यह घटना वन विकास महामंडल के कांतापेठ वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर 523 में हुई. मृतक का नाम बंडू भेंडारे बताया जा रहा है. कांतापेठ में ही रहने वाला 60 वर्षीय यह किसान अपने मवेशियों को ले जा रहा था. मवेशियों को झाड़ियों में कुछ हलचल दिखाई देते ही वे पीछे की ओर मुड़कर भागने लगे. यह देखकर बंडू झाड़ियों में झांकने की कोशिश कर ही रहा था कि, झाड़ियों से निकले एक बाघ ने बंडू पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना से कांतापेठ में शोक की लहर व्याप्त हुई है.
Author: samruddharashtra
Post Views: 38



Total Users : 1946
Total views : 3808