New Delhi 4 नवंबर : शुक्रवार देर रात दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के कुछ राज्यों में भूकंप के कहीं तेज तो कहीं हल्के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप का केंद्रबिंदु नेपाल में था, जो कि 6.4 की तीव्रता वाला बताया जा रहा है. इस भूकंप ने नेपाल में बड़ी तबाही होने की तथा 130 से अधिक नागरिकों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है. भूकंप के कारण नेपाल में कई इमारतें जमींदोज़ हुई है, तथा ध्वस्त हुई इमारतों के मलबे में नागरिक दबे होने की जानकारी भी सामने आ रही है. नेपाल में भूकंप से ज्यादातर मौतें जाजरकोट और रुकुम पश्चिम परिसर में हुई है. घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करने का काम जारी है.
यह भूकंप इतना तेज था कि, उसका असर भारत के कई राज्यों में महसूस किया गया. दिल्ली, एनसीआर, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत मध्यप्रदेश के भोपाल तक लोगों को भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए.



Total Users : 1946
Total views : 3808