Nagpur 4 नवंबर : चिमूर-गडचिरोली संसदीय क्षेत्र के सांसद अशोक नेते की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, इस दुर्घटना में सांसद नेते बाल बाल बच गए. कार में लगे सीट बेल्ट और एयर बैग्स के चलते सांसद नेते को कोई चोट नहीं आयी. यह दुर्घटना शनिवार 4 नवंबर को सुबह नागपुर – गडचिरोली मार्ग पर हुई. सांसद नेते मुंबई से शुक्रवार रात को नागपुर पहुंचे थे, वे सुबह अपनी कार एमएच 33 एए 9990 से गडचिरोली के लिए रवाना हुए थे कि, उमरेड के पास ग्राम विहिरगांव के पास एक ट्रक द्वारा अचानक टर्न लेने से सांसद नेते के वाहन चालक का नियंत्रण डगमगा गया और उनकी कार की एक साइड ट्रक टकराई. इस दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हुई लेकिन सांसद नेते समेत वाहन में सवार किसी को भी कोई चोट नहीं लगी. वे दूसरे वाहन से गडचिरोली पहुंचे. गडचिरोली पहुंचते ही उन्हें कई लोगों ने संपर्क कर उनकी सलामती पर संतोष जताया. सांसद नेते ने भी कहा कि, लोगों के आशीर्वाद और स्नेह के बदौलत ही उन्हें कुछ नहीं हुआ है.



Total Users : 1946
Total views : 3808