Srinagar 7 नवंबर : जम्मू कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर कुपवाड़ा में एलओसी के करीब छत्रपति शिवाजी महाराज की पूर्णाकृति प्रतिमा का शानदार अनावरण किया गया. इस समारोह के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार मुख्य रूप से उपस्थित थे.
गौरतलब है कि, शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा कुपवाड़ा में पहुंचते ही वहां भारतीय सेना के जवानों में बड़ा जोश दिखाई दिया. भारतीय सेना के जवानों ने प्रतिमा का जोशपूर्ण स्वागत किया. छत्रपति शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा 2200 किमी की यात्रा पूर्ण कर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित राष्ट्रीय राइफल्स लऔर 41 मराठा लाइट इन्फ्रेंटी रेजिमेंट बेस पर पहुंचीं थी.
Author: samruddharashtra
Post Views: 25



Total Users : 1946
Total views : 3808