www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Uncategorized » पटाखें फोड़ने पर मुंबई में 800 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, हाई कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन.

पटाखें फोड़ने पर मुंबई में 800 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, हाई कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन.

Mumbai 14 नवंबर : प्रदूषण की रोकथाम कर पर्यावरण की रक्षा करने के उद्देश्य से पटाखें फोड़ने के लिए उच्च न्यायालय द्वारा तय की गई समयावधि का उल्लंघन कर पटाखें फोड़ने वाले 800 से अधिक लोगों के खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज किया गया.

उच्च न्यायालय ने पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से पटाखें जलाने के लिए दीवाली के दिनों में रात 8 से 10 बजे तक की समयावधि तय कर दी थी. इसके बावजूद दीवाली से 2 दिन पहले और 12 नवंबर को तय समयावधि के अतिरिक्त समय पर भी पटाखें जलाने वाले करीब 806 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस सूत्रों के अनुसार लोगों की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. हाई कोर्ट के दिशानिर्देशों के बाद दीवाली के दिनों में मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को हाई कोर्ट के आदेश के उल्लंघन की शिकायत करने वाली 5000 से अधिक कॉल प्राप्त हुईं थी. प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त बढ़ा दी थी. पुलिस का कहना है कि, हाई कोर्ट का आर्डर और नागरिकों की शिकायतों के अनुसार ही यह कार्रवाई हुई, जबकि राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन की ओर से इस संदर्भ में कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया था. जब तक ऐसा लिखित आदेश जारी नहीं किया जाता, कार्रवाई करने में कठिनाइयां होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808