Chandrapur 14 नवंबर : ताडोबा- अंधारी बाघ
परियोजना के बफर जोन में 2 बाघों के बीच हुए संघर्ष के बाद एक बाघ की मौत हुई जबकि अन्य बाघ गंभीर रूप से घायल हो गया. 
यह घटना 14 नवंबर को शाम को ताडोबा बफर जोन में खड़संगी वन परिक्षेत्र के तहत वहानगांव के समीप सामने आयी. इस घटना में बुरी तरह घायल बाघ देर शाम तक घटनास्थल पर ही बैठा हुआ था,जिसे देखने आसपास के क्षेत्र के लोगों की बड़ी भीड़ जमा हुई है.
मृतक बाघ की उम्र 7 वर्ष की बताई जा रही है. घायल बाघ की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है, इस घायल बाघ को उपचार हेतु रेस्क्यू करने के प्रयास में वन विभाग की टीम लगी हुई है. घायल बाघ की हमउम्र का ही बताया जा रहा है.
Author: samruddharashtra
Post Views: 25



Total Users : 1946
Total views : 3808