www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » हिरासत में लिए गए जनविकास सेना के अध्यक्ष पप्पू देशमुख, CM का कार्यक्रम विफल करने की दी थी चेतावनी

हिरासत में लिए गए जनविकास सेना के अध्यक्ष पप्पू देशमुख, CM का कार्यक्रम विफल करने की दी थी चेतावनी

Chandrapur 12 मार्च : स्थानीय जनविकास सेना के अध्यक्ष पप्पू देशमुख को अंततः रामनगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. देशमुख ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों विसापुर में होने वाले भूमिगत गटर योजना के भूमिपूजन कार्यक्रम को विफल करने की चेतावनी दी थी. हिरासत में लिए जाने के बाद देशमुख ने पुलिस थाने में ही अन्न व जलत्याग आंदोलन शुरू किया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि, सरकार एवं प्रशासन की किसी भी दमनकारी नीति से वे डरने वाले नहीं है.
गौरतलब है कि, चंद्रपुर शहर मनपा द्वारा प्रस्तावित 506 करोड़ की लागत से स्थापित की जाने वाली नई भूमिगत गटर योजना का भूमिपूजन समारोह 12 मार्च को मुख्यमंत्री शिंदे के हाथों तथा जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार की उपस्थिति में आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम को विफल करने की चेतावनी देशमुख ने दी थी. उनका आरोप है कि, शहर में पहले ही मनपा एक भूमिगत गटर योजना के नाम पर 100 करोड़ रुपये फूंक चुकी है. यह योजना पूर्णतः विफल होने के बाद मनपा पुनः एक बार 506 करोड़ की नई भूमिगत योजना लेकर आ रही है. मूलतः यह योजना भी 448 करोड़ की ही थी,महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण विभाग ने इस योजना के लिए 448 करोड़ का ही इस्टीमेट तैयार किया था, बावजूद इसके मनपा ने इस योजना के लागत मूल्य में 60 करोड़ रुपये अतिरिक्त बढ़ाकर 506 करोड़ का टेंडर मंजूर किया है. उन्होंने इस अतिरिक्त 60 करोड़ में किनकी हिस्सेदारी होने का सवाल उपस्थित किया था.
इस बीच देशमुख को 12 मार्च को सुबह 10.30 बजे रामनगर पुलिस द्वारा वरोरा नाका चौक से हिरासत में लिया गया. उन्हें रामनगर पुलिस थाने में डिटेन किया गया है. पुलिस थाने में भी देशमुख अपने आंदोलन पर अडिग रहते हुए उन्होंने थाने में अन्न तथा जलत्याग आंदोलन शुरू किया है. यह मामला अब क्या मोड़ लेता है, इस ओर सबकी निगाहें लगी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808