Chandrapur 8 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने यहां कहा कि, 2024 का यह लोकसभा चुनाव स्थिरता के अस्थिरता की लड़ाई है. एक ओर जहां एनडीए देश के लिए कड़े और बड़े फैसले ले रहा है, वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन जहां भी सत्ता पाओ वहां खूब मलाई खाओ का एकमात्र लक्ष्य लिए हुए है.
प्रधानमंत्री मोदी यहां लोकसभा चुनाव की महाराष्ट्र की पहली और विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. चंद्रपुर-वणी-आर्णी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुधीर मुनगंटीवार और गड़चिरोली-चिमूर निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी अशोक नेते की चुनावी रैली में बोलते हुए मोदी ने आगे कहा कि, स्थिर सरकार का महत्व क्या होता है, यह महाराष्ट्र की जनता से बेहतर कोई नहीं जानता है. महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ यहां की भाजपा प्रणीत सरकार बेहतर काम कर रही है.
मोदी ने इंडिया गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि, इस गठबंधन के कुछ नेता दक्षिण भारत को देश से अलग कर देश का पुनः एक बार विभाजन करने की बात कर रहे है. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस स्वयं ही समस्याओं की जननी है. आज़ादी से पूर्व मजहब के नाम पर देश का विभाजन हो, देश आजाद होते ही कश्मीर की समस्या खड़ी करना इसके लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार रही थी. जब देश में कांग्रेस की सत्ता थी, हमारे आसपास के देश प्रगति कर रहे थे और भारत देश लगातार पिछड़ता जा रहा था. देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, बम विस्फ़ोट, और आतंकवादियों को सरंक्षण देने की देन कांग्रेस की ही थी. आजादी के 60 वर्ष बाद भी कांग्रेस ने राम मंदिर विवाद सुलझाने की कोशिश नहीं की. यहां तक कि कांग्रेस ने ड़ॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को भारतरत्न मिलने नहीं दिया. उन्होंने कहा कि,कांग्रेस है कि, कभी सुधर ही नहीं सकती. उन्होंने कहा कि, कड़वा करेला को चाहो शक्कर में घोलो या घी में डालो, वह कड़वाँ ही रहता है,यह कहावत कांग्रेस पर सटीक बैठती है. उन्होंने कहा कि,जब देश में कश्मीर सुलग रहा था उस वक्त बालासाहब ठाकरे कांग्रेस के खिलाफ खड़े हुए थे, एकनाथ शिंदे अब बालासाहब के उन्हीं विचारों को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही है.



Total Users : 1946
Total views : 3808