www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » बाला धानोरकर की मौत प्राकृतिक नहीं, उनकी मौत के पीछे घातपात, दिवंगत सांसद धानोरकर की माँ का सनसनीखेज आरोप.

बाला धानोरकर की मौत प्राकृतिक नहीं, उनकी मौत के पीछे घातपात, दिवंगत सांसद धानोरकर की माँ का सनसनीखेज आरोप.

चंद्रपुर 8 नवंबर : दिवंगत सांसद बाला उर्फ सुरेश धानोरकर की माँ वत्सला धानोरकर ने सनसनीखेज आरोप करते हुए कहा है कि, उनके पुत्र बाला धानोरकर की मौत प्राकृतिक नहीं थी, वे किसी साजिश के शिकार हुए है.
एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में श्रीमती वत्सला धानोरकर ने यह आरोप किया है. उन्होंने कहा है कि, उनका बेटा ( बालू धानोरकर) बेहद साहसी था, वह ऐसे मर नहीं सकता, उसे मारा गया है. उन्होंने कहा कि, उनके बेटे की मौत के लिए कोई करीबी व्यक्ति जिम्मेदार है या बाहर के किसी व्यक्ति के कारण उसकी मौत हुई है, यह समझ से परे है लेकिन यह तय है कि, उनके बेटे को रास्ते से हटाया गया है. उनके बेटे की मौत नहीं हुई है, उसे मार दिया गया है.
विधानसभा चुनावों की सरगर्मी की पृष्ठभूमि पर दिवंगत सांसद बाला धानोरकर की माँ के इस बयान से राजनीतिक महकमे में अब खलबली मच गई है. श्रीमती वत्सला धानोरकर ने यह बयान देकर किसकी ओर इशारा किया है, इसे लेकर अब राजनीतिक क्षेत्र में अलग अलग कयास लगाए जा रहे है.
गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में कांग्रेस के एकमात्र निर्वाचित सांसद बाला उर्फ सुरेश धानोरकर का 30 मई 2023 को दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हुआ था. वे दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में किडनी की बीमारी के उपचार हेतु भर्ती थे. इसके पहले वे नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती थे, किंतु तबीयत में सुधार की स्थिति नहीं दिखाई देने पर उन्हें एयर एम्ब्युलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. नागपुर में उपचार के दौरान ही उनके पिता का भी निधन हुआ था. तबियत खराब होने से दुर्भाग्यवश सुरेश धानोरकर अपने पिता की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सके थे.
यह भी उल्लेखनीय है कि, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर संसदीय सीट से दिवंगत सांसद सुरेश धानोरकर की पत्नी प्रतिभा धानोरकर कांग्रेस की टिकट पर भारी मतों से निर्वाचित हुई. उन्होंने भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी सुधीर मुनगंटीवार को 2.60 लाख से अधिक वोटों के अंतर से पराजित किया था.
यह भी उल्लेखनीय है कि, 20 नवंबर को महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में वरोरा-भद्रावती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से प्रवीण काकड़े चुनाव मैदान में है. वे वर्तमान सांसद प्रतिभा धानोरकर के सगे भाई है. यह भी उल्लेखनीय है कि, वरोरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर दिवंगत सांसद सुरेश धानोरकर के सगे भाई अनिल धानोरकर चुनाव लड़ने को इच्छुक थे, पर इस क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट अपने सगे भाई प्रवीण काकड़े को दिलाने के लिए सांसद प्रतिभा धानोरकर ने प्रतिष्ठा का विषय बना लिया था. वह अपने भाई प्रवीण काकड़े को कांग्रेस की टिकट दिलाने में सफल भी रही. वहीं दूसरी ओर अब वरोरा विधानसभा क्षेत्र में दिवंगत सांसद सुरेश धानोरकर के भाई अनिल धानोरकर भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे है. जिससे इस क्षेत्र में अब चुनावी मुकाबला रोचक बन गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808