Chandrapur 15 नवंबर : विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच चंद्रपुर शहर में 15 नवंबर की सुबह लोगों को कई स्थानों पर 200 रुपयों के नोट्स बिखरे पड़े मिले. जिससे सर्वत्र कौतूहल और चर्चा का माहौल बना. कई लोगों ने जब सड़कों पर बिखरे पड़े 200 रुपयों के नोटों को लपककर उठाते हुए पलटकर देखा तो नोटों की दूसरी साइड देखने के बाद यह नोट्स डमी और बच्चों के खिलौने वाले नोट्स होने की बात सामने आयी.
गौरतलब है कि, शहर के कई स्थानों पर यह नोट्स इस तरह बिखेरे गए तो जिसे देखकर लोगों को वह असली नोट्स होने का एहसास हुआ, किंतु नोटों की दूसरी साइड देखे जाने पर यह नोट्स विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अपनाया हुआ हथकंडा होने की बात उजागर हुई.
शहर में जगह जगह बरामद हुए इस 200 रुपयों के डमी नोटों के पीछे 200 यूनिट फ्री का वादा, भरोसा पुराना, धोखा पुनः ऐसा स्लोगन लिखा हुआ पाया गया. इस प्रकार की नोटों की बरामदगी से यह साफ जाहिर हो रहा था कि, किसीने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी विशेष प्रत्याशी को टारगेट बनाते हुए यह नोट्स मध्यरात्रि को शहर में जहां तहां बिखेरे थे. शहर में पाए गए इस प्रकार के नोटों के कारण एक ओर जहां जिले के राजनीतिक महकमे में अब खलबली मच गई है वहीं दूसरी ओर आम मतदाताओं में नोटों की यह बारिश चर्चा का विषय बना हुआ है.



Total Users : 1946
Total views : 3808