www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » महायुति के नए मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मिलेगा मौका. जोरगेवार, भांगड़िया को अब मंत्रिपद की आस, वडेटटीवार गंवाएंगे नेता विपक्ष का पद.

महायुति के नए मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मिलेगा मौका. जोरगेवार, भांगड़िया को अब मंत्रिपद की आस, वडेटटीवार गंवाएंगे नेता विपक्ष का पद.

Chandrapur 25 नवंबर : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा, शिवसेना (शिंदे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) के गठबंधन की महायुति को मिली बंपर जीत के बाद अब सबकी निगाहें राज्य के नए मंत्रिमंडल की ओर लगी है.
संभावित नए मंत्रिमंडल में अनुभवी विधायकों के साथ ही नए चेहरों को स्थान दिए जाने की प्रबल संभावना को देखते हुए अब चंद्रपुर जिले से भाजपा की ओर से निर्वाचित चंद्रपुर के नवनिर्वाचित विधायक किशोर जोरगेवार और चिमूर के विधायक कीर्तिकुमार भांगड़िया के मन में भी मंत्रिपद की आस बनी हुई है. इस दृष्टि से दोनों विधायकों द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य नेताओ से संपर्क का दौर शुरू हो गया है. इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष रहे बम्हपुरी के विधायक विजय वडेटटीवार को अब अपना नेता विपक्ष पद गंवाना पड़ सकता है.
उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र विधानसभा के हाल ही में संपन्न चुनाव में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी को 288 में से 230 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में अपनी सरकार को बरकरार रखने में सफलता हासिल की है. वहीं भाजपा ने कुल 149 सीटों पर चुनाव लड़कर 132 सीटों पर जीत दर्ज की. बताया जा रहा है कि, गुरुवार या शुक्रवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा, उसके बाद मंत्रिमंडल के विस्तार में अन्य कैबिनेट और राज्यमंत्रियों को इस मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा. राज्य के नए मंत्रिमंडल में अनुभवी मंत्रियों के साथ ही नए चेहरों को भी शामिल करने के संकेत मिल रहे है, ऐसे में अब इस नए मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए चंद्रपुर के किशोर जोरगेवार और चिमूर के कीर्तिकुमार भांगड़िया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से संपर्क तेज कर दिए है.
जोरगेवार चंद्रपुर से दूसरी बार विधायक बने है, जबकि भांगड़िया ने चिमूर से जीत की हैट्रिक हासिल की है. यह दोनों विधायक देवेंद्र फडणवीस के बेहद करीबी माने जाते है. और तो और दोनों को भी पूर्व मंत्री शोभा फडणवीस और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री हंसराज अहीर का साथ है.

जिला पालकमंत्री पद उलझनों में ?

यह भी उल्लेखनीय है कि, राज्य के नए मंत्रिमंडल में अनुभवी मंत्री के रूप में बल्लारपुर क्षेत्र से निर्वाचित सुधीर मुनगंटीवार का नाम तय माना जा रहा है, उनके साथ साथ ही अगर जिले से भांगड़िया और जोरगेवार में से किसी को मंत्रिपद या राज्यमंत्री बनाया जाता है तो, जिले में पालकमंत्री पद को लेकर उलझन निर्माण हो सकती है.

वडेटटीवार को त्यागना होगा नेता विपक्ष पद
चुनाव परिणामों के बाद अब ब्रम्हपुरी से निर्वाचित विजय वडेटटीवार को विधानसभा में नेता विपक्ष का अपना पद त्यागना पड़ सकता है. महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें है और विधानसभा में नेता विपक्ष का पद हासिल करने के लिए किसी भी पार्टी को कुल सीटों के न्यूनतम 10 प्रतिशत सीटों की आवश्यकता होती है. इस चुनाव में महाविकास आघाडी के किसी भी घटक दल को 10 प्रतिशत के हिसाब से 29 सीटें हासिल नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808