www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » भाजपा और चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में वोटों की चोरी की, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का गंभीर आरोप

भाजपा और चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में वोटों की चोरी की, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का गंभीर आरोप

Mumbai 28 नवंबर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने यहां गंभीर आरोप करते हुए कहा कि, भाजपा ने महाराष्ट्र में चुनाव आयोग की मदद से वोटों की चोरी की है. उन्होंने कहा कि, भाजपा प्रजातंत्र को खत्म करने पर तुली हुई है.
उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में हुए मतदान के जारी किए गए आंकड़ों पर संदेह व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि, एक मतदान केंद्र पर शाम 5 बजे तक 58 प्रतिशत मतदान होने की बात आयोग ने स्पष्ट की थी, दूसरे दिन इसी मतदान केंद्र पर हुए अंतिम मतदान के आंकड़ें जारी करते हुए मतदान का कुल प्रतिशत 66.05 प्रतिशत बताया गया है. उन्होंने कहा कि, इस बूथ पर अगर 11 बजे तक मतदान हुआ हो तो वहां यकीनन 2 से 3 किलोमीटर तक मतदाताओं की कतारें लगी होगी. तभी तो शाम 5 के बाद भी 11 बजे तक मतदान लिया गया. अगर इस बूथ पर कतारें थी तो उसका वीडियो चित्रण या फोटोज भी पेश करने की मांग उन्होंने चुनाव आयोग से की. उन्होंने आरोप लगाया कि, चुनाव आयोग ने इसी प्रकार से अन्य मतदान केंद्रों पर मतदान बढ़ाया है और समूचे महाराष्ट्र में 76 लाख से अधिक वोटों की चोरी की है,.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, ऐसे कई मतदाता है, जिन्होंने शपथपत्र देते हुए स्पष्ट किया है कि, उन्होंने भसजपा को मतदान नहीं किया है, बावजूद इसके भाजपा प्रत्याशियों की जीत दिखाई गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि, महाराष्ट्र में करीब 78 ऐसे विधानसभा क्षेत्र है, जहां प्रत्यक्ष हुए मतदान की तुलना में मतदान को बढ़ाकर दिखाया गया है.
उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों के आंकड़ों में किये गए इस कथित फेरबदल के खिलाफ वे न्यायिक लड़ाई लड़ेंगे साथ ही सड़क पर उतरकर भी विरोध प्रदर्शन करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808