Nagpur 16 दिसंबर : मंत्रिपद से वंचित रहे भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि, उन्हें मंत्रिपद नहीं दिया जा रहा, यह बात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उनसे स्पष्ट नहीं की थी. शपथविधि से पहले उन्हें पार्टी नेताओं की ओर से मंत्रिपद के लिए तैयार रहने के लिए ही कहा गया था. इस संदर्भ में वे मुख्यमंत्री फडणवीस और बावनकुले से निरंतर संपर्क में भी थे, लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं जताया कि,उन्हें मंत्रिपद नहीं दिया जा रहा है.
गौरतलब है कि, मंत्रिपद नहीं मिलने से हतप्रभ हुए सुधीर मुनगंटीवार ने सोमवार को नागपुर में शुरू हुए विधानमंडल के शीत सत्र के पहले दिन सभागार में उपस्थिति नहीं दिखाई. इससे वे नाराज होने की आशंका व्यक्त की जा रही थी.
मीडिया से बात करते हुए मुनगंटीवार ने स्पष्ट किया कि, विधानमंडल शीत सत्र के पहले दिन सभागार में कोई खास काम नहीं होने वाला था. इसलिए वे सभागार में उपस्थित नही रहे. उन्हें इस बात का पता था कि, अगर वे सभागार में उपस्थित होते तो बेवजह उन्हें अनेकों सवालों का सामना करना पड़ता था. और ऐसे सवालों का जवाब देने से बेहतर उन्होंने मौन बनाये रखने में ही बेहतर समझा.
उन्होंने स्पष्ट किया कि, मंत्रिपद नहीं मिलने से वे नाराज नहीं है, पार्टी ने आज तक जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसका उन्होंने प्रामाणिक रूप से निर्वाह किया है. आगे भी वे इसके लिए सदैव तैयार रहेंगे. उन्होंने कहा कि, इस संदर्भ में उन्हें वरिष्ठ नेता स्वर्गीय प्रमोद महाजन की एक बात याद है, जिसमें उन्होंने कहा था कि, कदम दर कदम मन के विपरीत बातें हो रही हो तब भी जो आगे बढ़ता जाता है, वहीं सच्चा कार्यकर्ता होता है. उन्होंने यह भी कहा कि, उनकी अगली राजनीतिक दिशा अर्थात जीना यहां, मरना यहां जैसी ही रहेगी.



Total Users : 1946
Total views : 3808