Mumbai 18 दिसंबर : मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा गुफाओं की ओर जा रही एक यात्री बोट पानी में पलट जाने से हुई बड़ी दुर्घटना में कई यात्री पानी में डूबने की खबर है. नीलकमल नामक यह बोट गेटवे ऑफ इंडिया के पास करंजा के उरण में पलट गई है.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार नौसेना की एक स्पीड बोट की टक्कर के बाद यह यात्री बोट पानी में पलट गई. दुर्घटना के वक्त यात्री बोट में करीब 80 यात्री सवार थे. दुर्घटना के बाद नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, येलोगेट पुलिस स्टेशन और स्थानीय मछुआरों की मदद से घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान शुरू किया गया है. अब तक 66 यात्रियों को बचाने में बचाव दलों को सफलता मिली है.
अब तक हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है. बचाव दल का अभी सारा ध्यान बोट में सवार लोगों को सुरक्षित रखने पर है. इसके लिए गोताखोरों को भी उतारा गया है.
Author: samruddharashtra
Post Views: 19



Total Users : 1946
Total views : 3808