www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » बाघ के हमले में श्रमिक की मौत, वन कर्मी देखते रहे और 6 घंटे तक श्रमिक के शव के पास बैठा रहा बाघ.

बाघ के हमले में श्रमिक की मौत, वन कर्मी देखते रहे और 6 घंटे तक श्रमिक के शव के पास बैठा रहा बाघ.

Chandrapur 14 जनवरी. बल्लारशाह वन क्षेत्र में मंगलवार 14 जनवरी को बेहद दर्दनाक घटना देखने मिली. इस क्षेत्र में एक बाघ ने एक बांस कामगार पर हमला कर उसे दबोचते हुए उसकी जान ले ली. घटना की जानकारी मिलते ही वन कर्मी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े तथा बाघ के चुंगल से श्रमिक को छुड़ाने के प्रयास करते रहे, लेकिन वह बाघ मृत श्रमिक के शव का भक्षण करते हुए करीब 6 घंटे तक वहीं बैठा रहा. श्रमिक को बचाने का प्रयास कर रहे वन कर्मियों पर भी बाघ हमला करने का प्रयास करता रहा. आखिरकार 6 घंटे बाद रैपिड एक्शन टीम ने इस बाघ को शूटर की मदद से बंदूक की सहायता से बेहोशी की दवा वाला इंजेक्शन लगाकर उसे बेहोश किया गया.
यह सनसनीखेज और दर्दनाक घटना मंगलवार को बल्लारशाह वन परिक्षेत्र में बाम्बू संकलन यूनिट क्रमांक 5 के पास घटी. यह बाम्बू डिपो बाम्बू ठेकेदार नगीन पुगलिया का है. इस डिपो पर काम कर रहे लालसिंह बरेलाल मडावी (57) पर अचानक झाड़ियों में छिपकर बैठे बाघ ने हमला कर दिया. बाघ के इस अचानक हमले में लालसिंह की मौके पर ही मौत हो गई. बाघ इस श्रमिक के शव के पास डटा रहा तथा वह शव से मांस भक्षण करता रहा. इस घटना से घबराए अन्य श्रमिकों ने इस बात की सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी. सूचना मिलते ही वन कर्मी घटनास्थल पहुंचे और बाघ के चुंगल से श्रमिक को छुड़ाने के विफल प्रयास करते रहे. लेकिन बाघ को खदेड़ने में वन कर्मियों को सफलता नहीं मिल रही थी. वन कर्मियों के सामने ही बाघ श्रमिक के मांस को तोड़तोड़कर खाये जा रहा था. बाघ को खदेड़ने का प्रयास करने वाले वन कर्मियों पर भी बाघ हमला करने का प्रयास कर रहा था. 6 घंटे तक यही सिलसिला चलता रहा. अंततः शाम 4 बजे वन कर्मियों ने रैपिड एक्शन टीम को बुलाकर शूटर की मदद ली, शूटर ने बंदूक के जरिये डॉट लगते हुए बाघ को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया. बेहोश हुए बाघ को पिंजरे में कैद कर उसे वन्यजीव उपचार केंद्र में भेज दिया गया. मृत श्रमिक के शव के पोस्टमार्टम हेतु शव पुलिस को सौंप दिया गया है. मृत श्रमिक मध्यप्रदेश राज्य के मंडला जिले के बिछाया तहसील के मानिकपुर गांव का निवासी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808